एयरपोर्ट से नवजात बच्चे को ट्रैफिकिंग कर मुंबई ले जा रही महिला गिरफ्तार

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

शक के आधार पर इंडिगो स्टॉफ ने एयरपोर्ट थाने को कल सौंपी थी महिला, 24 घंटे बाद आज एंटी ट्रैफिकिंग सेल भेजेगी जेल
रांची। लगभग 15 दिनों के एक नवजात बच्चे को ट्रैफिकिंग कर रांची से मुंबई ले जा रही एक महिला को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम निखत परवीन है। निखत 13 जनवरी को दोपहर एक बजे इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई जा रही थी। इस दौरान उसके गोद में एक नवजात बच्चा था। टिकट में बच्चे की जिक्र नहीं होने के कारण सीआईएसएफ जवानों ने गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद निखत इंडिगो के काउंटर पर जाकर बच्चे का नाम जुड़वाने का प्रयास करने लगी, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और इंडिगो के स्टाफ ने एयरपोर्ट पुलिस को मामले की जानकारी दी। एयरपोर्ट पुलिस ने कल दो बजे निखत को पकड़कर एंटी ट्रैफिकिंग सेल के हवाले कर दिया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक उसे जेल नहीं भेजा गया है।
एयरपोर्ट इंचार्ज ने की पुष्टि
एयरपोर्ट पुलिस इंचार्ज आनंद प्रकाश ने गांडीव से बात करते हुए स्वीकार किया कि कल दोपहर इंडिगो स्टॉफ की सूचना पर उन्होंने निखत परवीन को बच्चे के साथ पकड़ा था। बाद में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला होने के कारण ट्रैफिकिंग सेल की दुर्गा गुप्ता को मामला सौंप दिया गया। दुर्गा गुप्ता ने गांडीव से बातचीत में मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामले में महिला निखत परवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
11 को आयी थी खाली हाथ, 13 को गोद में बच्चा लेकर जा रही थी वापस
य ह मामला एयरपोर्ट स्थित इंडिगो एयरलाइंस के स्टॉफ की सूझबूझ से पकड़ा गया। सीआईएसएफ जवानों द्वारा जब निखत परवीन को प्रवेशद्वार पर ही रोक दिया गया, तब वह बच्चे का नाम टिकट में जुड़वाने के लिए इंडिगो टिकट काउंटर पहुंची। वहां एक्जक्युटिव अंजनी नंदन पांडेय ड्यूटी पर तैनात थे। अंजनी ने जब बच्चे का नाम पूछा, तो निखत नाम बताने में सकपका गयी। इसके बाद जब अंजनी ने बच्चे का उम्र पूछते हुए बर्थ सर्टिफिकेट मांगा, तो वह कभी 15 दिन तो कभी तीन दिन उम्र बता रही थी। शक होने पर जब अंजनी और इंडिगो मैनेजर रिजवान कादिर ने जांच की तो पता चला कि 11 जनवरी को वह महिला बिना बच्चे के मुंबई से रांची आयी थी। 13 जनवरी को फ्लाइट 6ई341 से दोपहर दो बजे मुंबई जाने के लिए उसने 12 जनवरी को आॅनलाइन टिकट बनवाया था, लेकिन उसमें बच्चे की इंट्री नहीं करवायी थी। शक के आधार पर इंडिगो स्टॉफ ने पुलिस को सूचित कर दिया।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More