जेपीएससी ने फूड एनालिस्ट सहित कई पदों पर मांगे आवेदन

by Aaditya HridayAaditya Hriday

पशु चिकित्सकों की उम्र सीमा में हुआ संशोधन, 2 तक अप्लाई

रांची। जेपीएससी विभिन्न विभागों से मिली नियुक्तियों की अधिसूचना के बाद विज्ञापन जारी किया है। आयोग ने माइक्रोबायोलोजिस्ट, फूड एनालिस्ट जैसे पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया है। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत निदेशक, भूमि संरक्षण पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं अन्य पदों के लिए 22 जनवरी से आवेदन लिए जायेंगे। उधर, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के तहत फूड एनालिस्ट और माइक्रोबायोलोजिस्ट पदों पर नियुक्ति की जायेगी। दोनों ही पदों में नियुक्ति के लिए 22 जनवरी से 13 फरवरी तक एप्लीकेशन लिया जायेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 फरवरी तक एप्लीकेशन फीस जमा करेंगे। वहीं भरे हुए एप्लीकेशन की हार्ड कॉपी 24 फरवरी की शाम पांच बजे तक जमा की जा सकेगी।
दो फरवरी तक पशुचिकित्सक पद के लिए करें आवेदन
जेपीएससी की ओर से एक बार फिर पशुचिकित्सकों की नियुक्ति के लिए पूर्व में जारी आवेदन को विस्तार देते हुए एप्लीकेशन की तिथि दो फरवरी तक कर दी गयी है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि उम्र सीमा में छूट दी गयी है। पूर्व में आवेदन करने वालों की उम्रसीमा एक अगस्त 2017 थी। जिसे अब बढ़ाते हुए एक अगस्त 2019 किया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस उम्र सीमा के दायरे में आते है। वे दो फरवरी तक पशुचिकित्सक बनने के लिए आवेदन दे सकते हैं। वही इस परीक्षा के लिए तीन फरवरी तक एप्लीकेशन फीस दिया जा सकता है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More