सिमडेगा के हिस्से एक और उपलब्धि, जिले के 6 बेटियों का भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के नेशनल कैंप के लिए चयन

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

दीपिका सोरेंग, ब्यूटी डुंगडुंग, प्रमोदनी लकड़ा, काजल बाड़ा, रजनी केरकेट्‌टा तथा महिला टेटे शामिल हैं
सिमडेगा। सिमडेगा के नाम एक और उपलब्धि जुट गई है। यह जिला हॉकी खिलाड़ियों की नई नर्सरी के रूप में तब्दील हो गया है। जिले की 6 खिलाड़ियों का चयन भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के नेशनल कैंप के लिए हुआ है। इसमें दीपिका सोरेंग, ब्यूटी डुंगडुंग, प्रमोदनी लकड़ा, काजल बाड़ा, रजनी केरकेट्‌टा तथा महिला टेटे शामिल हैं। हॉकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरके श्रीवास्तव ने झारखंड हॉकी के जनरल सेक्रेटरी को पत्र लिखकर इन खिलाड़ियों के चयन के बारे में जानकारी दी है। ब्यूटी डुंगडुंग, काजल और दीपिका केरसई प्रखंड की करंगागुड़ी, प्रमोदनी ठेठईटांगर प्रखंड की कोरोमियां, रजनी ठेठईटांगर प्रखंड की पाईकपारा तथा महिमा टेटे कुरडेग प्रखंड के बड़की छापर की रहने वाली हैं। इससे पहले दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कैंप के लिए सिमडेगा से 4 सहित झारखंड की 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। वर्ष 2022 में सिमडेगा की 6 बेटियों का चयन महिला हॉकी खिलाडी जूनियर के राष्ट्रीय कैंप में होने के बाद झारखंड की कुल 12 खिलाड़ी भारतीय महिला सीनियर एवं जूनियर टीम के राष्ट्रीय कैंप में पहुंच गई हैं। इसमें से कुछ लोगों को दोनों टीमों के नेशनल कैंप में हिस्सा लेने का मौका मिला है।

17 से 29 जनवरी तक बेंगलुरू में कैंप, 29 से पुणे में अंतिम चयन
नेशनन ट्रेनिंग कैंप का संचालन 17 से 29 जनवरी तक बेंगलुरू में होगा। 29 जनवरी से चयन के लिए अंतिम ट्रायल पुणे में होगा। महिला खिलाड़ियों के चयन की सूचना पर जिले में हर्ष का माहौल है। बेटियों की प्रतिभा देखकर गांव-गांव में हॉकी के प्रति लगाव बढ़ रहा है। हॉकी के पूर्व खिलाड़ियों ने कहा कि यह चयन नए वर्ष पर मिली सबसे बड़ी खुशखबरी है।

सलीमा टेटे की बहन का चयन
ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल रहीं सलीमा टेटे की छोटी बहन महिमा टेटे का चयन भी जूनियर टीम के नेशन कैंप ट्रेनिंग के लिए हुआ है। ब्यूटी डुंगडुंग पूर्व से जूनियर इंडिया टीम की सदस्य रही हैं। इसके अलावा दीपिका सोरेंग 2018 में जूनियर इंडिया टीम की राष्ट्रीय कैंप में शामिल रह चुकी हैं। रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, 2017 से सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता से लगातार झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। महिमा टेटे और काजल बड़ा 201 8 से राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप से झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है। यह सभी खिलाड़ी इस वर्ष अक्टूबर माह में सिमडेगा में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 में उपविजेता रही झारखंड टीम की सदस्य थीं।

प्रमोदनी व काजल ने कोरोना को मात देकर की मेहनत
कैंप के लिए चयनित प्रमोदनी लाकड़ा और काजल अप्रैल 2021 में कोरोना संक्रमित हो गई थी। लेकिन दोनों ने कोरोना को मात देने के बाद घर में खुद से और हॉकी झारखंड द्वारा सिमडेगा में आयोजित कैंप में खूब मेहनत की। अक्टूबर माह में आयोजित जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। इसके बाद इंडिया कैंप में शामिल की गई हैं।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More