रांची। नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मी कोरोना की चपेट में आ गए है। जिससे निगम का कार्य प्रभावित हुआ है। सबसे बुरा प्रभाव निगम के जन्म व मृत्यु शाखा पर देखने को मिल रहा है। इस शाखा में कम्प्युटर आॅपरेटर से लेकर अधिकारी तक संक्रमित हो चुके हैं। जन्म-मृत्यु शाख में महज एक कंप्यूटर आॅपरेटर होने के कारण जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनने का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। इस कारण नए आवेदन तो जमा लिए जा रहे हैं, लेकिन आगे की प्रक्रिया नहीं हो पा रही है। इस कारण बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हो रहे हैं। निगमकर्मियों को कहना है कि स्थिति सामान्य होने में कम से 15 दिनों का समय लग सकता है। तबतक लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। निगम कर्मियों का कहना है कि निगम में प्रति दिन 500 से अधिक आवेदन जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आते हैं। लेकिन निगम कर्मियों के सक्रमित होने के कारण इन आवेदनों के निपटारे में दो सप्ताह से एक माह तक का समय लग सकता है। जबकि सामान्य दिनों में 7 से 10 दिनो में प्रमाण पत्र बन जाता है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!