बेतिया में जहरीली शराब से दो लोगों की मौत, तीन गंभीर

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

बेतिया। बेतिया में दो लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से दोनों की जान गई है। उनके पॉकेट से शराब की पाउच मिली थी। हालांकि, पुलिस ने इस बात से इनकार किया है कि दोनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। वहीं, तीन व्यक्ति की हालत गंभीर है।
मृतकों की पहचान अशोक साह (31) और किशोरी साह (35) के रूप में की गई है। जिनकी हालत गंभीर है, उनमें अमितेश पसवान (22), राजेश साह (27) और उमेश सहनी (38) शामिल हैं। उसका इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। घटना लालसरैया वार्ड नंबर-5 की है। मामले में पुलिस ने अबतक तीन लोग को हिरासत में लिया है।
अशोक साह के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं, किशोरी साह का शव उनके दरवाजे पर रखा हुआ था, जिसे पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसडीपीओ माहताब आलम ने कहा कि अभी तक शराब पीने से मौत की जानकारी नहीं मिली है।

मझौलिया के प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि लालसरैया पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक शराब पीने से मौत की बात सामने नहीं आई है। हालांकि, ग्रामीणों ने बताया कि बलिराम साह के बेटे अशोक साह कब्रिस्तान के पास दोपहर 12 बजे गिर गए थे, जहां उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि अशोक के पॉकेट से शराब की पाउच मिली थी। मौत के कुछ समय बाद ही उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिर शाम 6 बजे आत्मा साह के बेटे किशोरी साह की मौत हो गई। दूसरी ओर अमृतेश के परिजन प्रभावती देवी ने बताया कि जहरीली शराब पीने के कारण उसकी हालत खराब हो गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। अभी उसका इलाज चल रहा है।
बखरिया धांगड़ टोली से दोनों ने खरीदी थी शराब
किशोरी साह के भतीजे जयप्रकाश ने कहा कि किशोरी साह लाल सरैया बाजार में शराब पी रहे थे। इसके बाद उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी और अशोक दोनों बखरिया धांगड़ टोली से शराब खरीदी थी। पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने सूचना मिली है। अभी पटना में है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पोस्टमॉर्टम कराने की सलाह दी हैं, क्योंकि पोस्टमॉर्टम से ही मौत के कारणों का पता चलेगा। जहरीली शराब की पुष्टि होने पर मृतक के परिवार को मुआवजा मिलेगा।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More