चाईबासा समाचार: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया जेल भेजना

Chaibasa News : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

एक नज़र में पूरी खबर

  • पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा किया है।
  • 28 मार्च 2026 को हाटगम्हरिया निवासी शनिवारी सिंकु ने मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
  • पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

चोरी का मामला 28 मार्च को दर्ज हुआ

28 मार्च 2026 को हाटगम्हरिया निवासी शनिवारी सिंकु ने अपने घर से मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस आधार पर हाटगम्हरिया थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

बाइक की पहचान और गिरफ्तारी

पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की। उसने बताया कि दिन में उसने एक घर के चारदीवारी के अंदर खड़ी मोटरसाइकिल को देखा था। रात के समय मौका पाकर वह चारदीवारी के भीतर घुसा और बाइक में लॉक न होने का फायदा उठाते हुए उसे धकेल कर चुरा लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। गिरफ्तार व्यक्ति को विधिवत कार्रवाई के बाद 29 मार्च 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More