मदुरै: तमिलनाडु के मदुरै स्टेशन पर शनिवार को खड़ी एक ट्रेन के कोच में आग लग गई, न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के एक यात्री कोच में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं, जानकारी के अनुसार, पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर मदुरै यार्ड में निजी कोच में आग लगने की सूचना मिली, अग्निशमन सेवाओं ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है, मदुरै कलेक्टर एमएस संगीता ने बताया कि सभी उत्तर प्रदेश के सभी तीर्थयात्री थे, रेलवे के अनुसार, आग यात्री द्वारा छुपाकर गैस सिलेंडर ले जाने के चलते हुई, अधिकारियों ने कहा कि निजी पार्टी कोच में यात्री गैस सिलेंडर को “अवैध रूप से तस्करी” कर ले जाया गया था, वहीं रेलवे ने 10 लाख रुपए का मुआवजा देने का एलान किया है, दक्षिणी रेलवे के अधिकारी के मुताबिक आग शनिवार सुबह 5.15 बजे लगी और आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन सेवा कर्मियों ने सुबह 7.15 बजे तक आग पर काबू पा लिया, अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर बिखरे हुए सामान में एक सिलेंडर और आलू का एक बैग शामिल था, जिससे पता चलता है कि वहां खाना पकाने की कोशिश के दौरान हादसा हुआ।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!