कल से छाएंगे बादल, 9 से 12 जनवरी तक अच्छी बारिश होने का पूवार्नुमान

by Aaditya HridayAaditya Hriday

रांची। पश्चिमी विक्षोभ, राजस्थान से उठे साइक्लोनिक सकुर्लेशन और उत्तर से आ रही हवा के कारण कल से एक बार फिर झारखंड के मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान रविवार 9 से 12 जनवरी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह का धुंध जारी रहेगी, जिसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होगा। वहीं, आठ जनवरी को बादल छाये रह सकते हैं। 9 जनवरी को दोपहर बाद से रांची सहित पलामू, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, लातेहार, चतरा, रामगढ़ आदि कई इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 10 से 12 जनवरी 2022 तक पूरे झारखंड में अच्छी बारिश होने का पूवार्नुमान लगाया गया है। दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 12 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने से ठंड बढ़ेगी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More