धनबाद। नोएडा के आईटी कंपनी में कार्य करने वाले शायन मुखर्जी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। विनोद नगर के त्रिमूर्ति मंदिर के पास बंद घर से चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया। बिनोद नगर के मकान में दो तीन महीनों से ताला लगा हुआ था। गृहस्वामी शायन मुखर्जी ने बताया कि वह बुधवार 16 अगस्त की रात 11 बजे दिल्ली से लौटे। तो घर के मेन गेट पर घर का समान बिखरा हुआ था। खिड़की टूटी हुई थी। घर के अंदर जाकर देखा तो इनवर्टर, बैटरी, टीवी, म्यूजिक सिस्टम और कुछ ज्वेलरी के सामान गायब थे। उन्होंने बताया कि लगभग 1 लाख से ऊपर के समान की चोरी हुई है। शायन मुखर्जी ने बताया कि कमरे में शराब की भी बोतलें थी। फ्रिज में पानी भरा हुआ था। लगता है चोरो ने पूरी प्री प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!