Table of Contents
IPL 2026 का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है, और दर्शकों के बीच मैच टिकटों को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है। हर वर्ष की तरह, इस बार भी हजारों क्रिकेट प्रेमी अपनी पसंदीदा टीम को स्टेडियम में बैठकर चीयर करने के लिए तत्पर हैं। यदि आप भी लाइव मैच का अनुभव लेना चाहते हैं, तो टिकट बुक करने का तरीका पहले से जान लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
IPL 2026 कब से शुरू होगा?
IPL 2026 का आयोजन 28 मार्च से शुरू होगा। पहले चरण में कुल 20 मैचों का आयोजन 10 विभिन्न शहरों में किया जाएगा। इस सीजन का पहला मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। दूसरे दिन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा।
IPL 2026 के टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें?
यदि आप मैच देखने के लिए टिकट लेना चाहते हैं, तो सबसे सरल तरीका ऑनलाइन बुकिंग है। कई ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर टिकट बिक्री या प्री-रजिस्ट्रेशन पहले से ही शुरू हो चुका है। आप BookMyShow, Paytm Insider, District App (Zomato) और संबंधित टीमों की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट खरीद सकते हैं।
Pre-Sale Registration: जल्दी टिकट पाने का मौका
IPL के टिकटों की बढ़ती मांग को देखते हुए BookMyShow ने प्री-सेल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल, फैंस मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के मैचों के लिए पहले से साइन-अप कर सकते हैं, जो खासकर वानखेड़े स्टेडियम और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होंगे।
महत्वपूर्ण: BookMyShow पर प्री-सेल रजिस्ट्रेशन करने का मतलब यह नहीं है कि आपको कन्फर्म टिकट मिल जाएगी। यह केवल अर्ली एक्सेस विंडो में प्रवेश का अवसर देता है, जहां टिकट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होते हैं। इसलिए बुकिंग खुलने पर तुरंत टिकट लेने का प्रयास करना बेहतर होगा।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया
- किसी भी टिकटिंग वेबसाइट या ऐप पर जाएं।
- IPL 2026 को सर्च करें।
- अपनी पसंद का मैच और स्टेडियम चुनें।
- सिट कैटेगरी और टिकटों की संख्या का चयन करें।
- पेमेंट के लिए UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग का विकल्प चुनें।
- पेमेंट पूरा होने के बाद, आपको डिजिटल टिकट (M-Ticket) प्राप्त होगा, जिसे आप मैच के दिन दिखाकर स्टेडियम में प्रवेश कर सकते हैं।
ऑफलाइन टिकट कैसे खरीदें?
यदि आप ऑनलाइन टिकट नहीं लेना चाहते, तो मैच से कुछ दिन पहले स्टेडियम के टिकट काउंटर खुलने लगते हैं। इसके अलावा, कई सदाबहार टीमों की फ्रेंचाइजी शहर के अन्य स्थानों पर भी टिकट काउंटर लगाती है। वहां जाकर आप वैलिड आइडेंटिटी प्रूफ दिखाकर टिकट खरीद सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- IPL के टिकट खरीदते समय कुछ महत्वपूर्ण सावधानी बरतें।
- टिकट हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत काउंटर से ही खरीदें।
- सोशल मीडिया या अनजानी वेबसाइट पर मिलने वाले सस्ते टिकट के ऑफरों से बचें।
- पॉपुलर मैचों के टिकट जल्दी बिक जाते हैं, इसलिए बुकिंग शुरू होते ही टिकट लेना बेहतर होता है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!