मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक
बोकारो। पेटरवार थाना के खेतको में मुहर्रम जुलूस में एक बड़ा हादसा हो गया। ताजिया उठाने के दौरान उपर से गुजर रहे 11 हजार के हाइटेंशन लाइन में सट गया। तार में सटने से ताजिया के जुलूस में रखा बैट्री ब्लास्ट कर गया, जिससे चार लोगों की जान चली गई और दस लोग घायल हो गये हैं। घटना के बाद खेतको में परिजनों एवं लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए लाया। अस्पताल में एम्बुलेंस मौजूद नहीं रहने को लेकर लोगों ने काफी हंगामा किया। घायलों में तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया है। इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज का निर्देश बोकारो जिला प्रशासन को दिया है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!