धनबाद। बीसीसील एरिया चार के सलानपुर कोलियरी में वो कार्यरत एक कर्मी की मौत हो गई। बीसीसीएल कर्मी आमीन मांझी की मौत के बाद परिजनों ने नियोजन और मुआवजा देने की मांग को लेकर शव के साथ जमकर हंगामा किया। पिछले दिन कार्य के दौरान बीसीसीएलकर्मी आमीन मांझी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद कर्मी को स्थानीय बीसीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कर्मी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद सेंट्रल अस्पाल भेज दिया गया। अस्पताल में कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजन अमीन मांझी के शव के साथ सलानपुर कोलियरी खदान पर नियोजन की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पहुंचे। उन्होंने मृतक के आश्रित को अबिलंब नियोजन देने की मांग को लेकर प्रंबधन से वार्ता की। वार्ता के दौरान विधायक के द्वारा बीसीसीएल सीएमडी से भी फोन पर बात कर मामले की जानकारी दी गई। वहीं वार्ता में यह निर्णय लिया गया कि मृतक के आश्रित को नियमानुसार नियोजन और मुआवजा दिया जाएगा।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!