बोकारो। बीएस सिटी थाना क्षेत्र के बारी- कोऑपरेटिव मोड़ के पास हुए हादसे में ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कुछ व्यक्ति घायल हो गये हैं। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। घटना में ऑटो में सवार अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच चुकी है।
बीएससिटी थाना क्षेत्र के बारी- कोऑपरेटिव मोड़ स्थित बोकारो-रामगढ़ राष्ट्रीय उच्च पथ में अलकतरा से सना गिट्टी लदा ट्रक और ऑटो में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक आटो पर पलट गया जिससे गिट्टी से ऑटो सवार कई लोग के दबे होने की बात सामने आ रही है। हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। ऑटो में सवार अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि बालीडीह की तरफ से ट्रक आ रहा था। मृतक ऑटो चालक सिवनडीह का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि घायल व्यक्ति आजाद नगर का निवासी है। मृतक के घर वाले मुआवजा की मांग कर रहे हैं।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!