Table of Contents
सर्वश्रेष्ठ इन्वर्टर बैटरी विकल्प: बिजली बंद होने की समस्या आज भी कई घरों में सामान्य है। ऑनलाइन मीटिंग्स का रुक जाना या बच्चों की पढ़ाई बाधित होना आम बात है। घर में लाइट, पंखा, Wi-Fi और टीवी जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बिजली पर निर्भर करते हैं। ऐसे में एक विश्वसनीय इन्वर्टर बैटरी आपके घर के लिए पावर बैकअप का असली नायक साबित हो सकती है। आज की आधुनिक इन्वर्टर बैटरियां न केवल बैकअप प्रदान करती हैं, बल्कि इनकी चार्जिंग भी तेजी से होती है और ये लंबे समय तक चलती हैं। सही बैटरी का चयन करने से बार-बार पावर कट की चिंता खत्म हो जाती है। आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन इन्वर्टर बैटरियों के बारे में, जो प्रदर्शन, लंबी उम्र और बेहतर बैकअप का सही संतुलन प्रदान करती हैं।
OKAYA PowerON OPSJT17048 140Ah बैटरी
Okaya Power Group की OKAYA PowerON OPSJT17048 एक 140Ah एडवांस ट्यूब्युलर इन्वर्टर बैटरी है, जिसे लंबे बैकअप और फास्ट चार्जिंग के लिए XBD तकनीक के साथ विकसित किया गया है। यह बैटरी सामान्य मॉडलों की तुलना में लगभग 15% तेजी से चार्ज होती है, जिससे बिजली आने पर तेजी से पावर स्टोर किया जा सकता है। इसका कॉम्पैक्ट आकार छोटे घरों के लिए आदर्श है और यह छोटी फैमेलियों के लिए भरोसेमंद प्रदर्शन प्रदान करती है। इसकी कीमत 9,575 रुपये है और इस पर 4 साल की वारंटी है। इंस्टॉलेशन भी आसान है, जिसे बजट-फ्रेंडली विकल्प बनाते हैं।
Luminous Red Charge RC 18000 इन्वर्टर बैटरी
Luminous Power Technologies की Luminous Red Charge RC 18000 एक 150Ah की टॉल ट्यूब्युलर बैटरी है, जिसे घरों, ऑफिसों और दुकानों के लिए लंबे पावर बैकअप के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह लीड-एसिड तकनीक पर आधारित है और पावर कट के दौरान भी भरोसेमंद प्रदर्शन देती है। यह बैटरी मध्यम उपयोग में लगभग 8-10 घंटे तक बैकअप दे सकती है, जिससे पंखे, लाइट, Wi-Fi और अन्य उपकरण आसानी से चलाए जा सकते हैं। इसकी कीमत 12,799 रुपये है और इस पर 3 साल की वारंटी है।
GRAPHENE 12 Volt 100AH इन्वर्टर बैटरी
GRAPHENE की 12V 100Ah Lithium Ferro Phosphate (LiFePO4) बैटरी उच्च उपयोगी पावर देने के लिए जानी जाती है। इसका आकार कॉम्पैक्ट और हल्का है, जबकि यह बड़ी लीड-एसिड बैटरियों के समान बैकअप प्रदान करने में सक्षम है। यह कई मौजूदा इन्वर्टर मॉडल्स के साथ आसानी से जोड़ सकती है। कंपनी का दावा है कि इसकी लाइफ 25 साल तक होती है। साथ ही, 7 साल तक की वारंटी इसे एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है। इसकी कीमत 17,499 रुपये है।
Livguard Value Plus Bold Series 150Ah इन्वर्टर बैटरी
Livguard Energy Technologies की Value Plus Bold Series 150Ah टॉल ट्यूब्युलर बैटरी भी घर और ऑफिसों के लिए पावर बैकअप पर ध्यान केंद्रित करती है। इसमें एडवांस ट्यूब्युलर तकनीक का उपयोग किया गया है, जो तेज चार्जिंग और बेहतर थर्मल प्रबंधन में मदद करती है। यह साइन वेव और स्क्वेयर वेव दोनों प्रकार के इन्वर्टर के साथ अच्छी तरह काम करती है, जिससे लचीलापन बढ़ता है। इसकी कीमत 11,199 रुपये है और इस पर 3 साल की वारंटी भी मिलेगी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!