पीएम मोदी कब शुरू करेंगे AI इंपैक्ट एक्सपो? जानें विशेषताएँ

by RahulRahul
कितने बजे पीएम मोदी करेंगे AI इंपैक्ट एक्सपो का उद्घाटन? जानें एक्सपो में क्या होगा खास

भारत इस सप्ताह एक महत्वपूर्ण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समिट की मेज़बानी करने जा रहा है, जिसमें ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का आयोजन किया जाएगा। यह समिट 16 से 20 फरवरी तक चलेगी, और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को शाम 5 बजे करेंगे।

इस समिट में एक AI एक्सपो भी होगा, जिसे एक राष्ट्रीय मंच के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जहां AI का वास्तविक जीवन में उपयोग कैसे हो रहा है, यह दर्शाया जाएगा। हेल्थकेयर, सरकारी सेवाएं, कृषि, शिक्षा, और व्यवसाय जैसे विभिन्न क्षेत्रों में AI के उपयोग को प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि लोग समझ सकें कि AI के व्यावहारिक समाधान कैसे काम करते हैं और नियम-कानून कैसे लागू हो रहे हैं।

एक्सपो में क्या देखने को मिल सकता है?

इस एक्सपो में 300 से अधिक विशेष रूप से तैयार किए गए प्रदर्शनी पविलियन्स होंगे, जहां AI उत्पादों और समाधानों का लाइव डेमो प्रस्तुत किया जाएगा। ये पविलियन्स तीन मुख्य थीम—लोग (People), पृथ्वी (Planet), और प्रगति (Progress)—पर आधारित होंगे, जिसका मुख्य फोकस नागरिक सेवाओं, स्थिरता, और औद्योगिक नवाचार पर होगा।

इस मौके पर 600 से अधिक स्टार्टअप्स भी अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे, जिनमें से कई अपने AI समाधानों को पहले से बड़े पैमाने पर लागू कर चुके हैं। यहाँ स्मार्ट गवर्नेंस, हेल्थ टेक, एग्रीकल्चर AI, रोबोटिक्स, लैंग्वेज मॉडल और एंटरप्राइज ऑटोमेशन जैसे डेमो देखने को मिलेंगे।

एक्सपो में 13 देशों के पविलियन्स भी होंगे, जिनमें यूके, जापान, फ्रांस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। ये पविलियन्स वैश्विक साझेदारी और सामूहिक AI शोध को दर्शाने का एक अवसर प्रदान करेंगे।

समिट सेशन और स्पीकर

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में 500 से अधिक सेशन्स होंगे, जहां तकनीक और नीति के क्षेत्र के 3,000 से ज्यादा विशेषज्ञ और पैनलिस्ट शामिल होंगे। इन चर्चाओं में AI के नियम-कानून, अवसंरचना, नवाचार, और भारत में AI के विकास पर बातचीत की जाएगी, जिससे यह स्पष्ट होगा कि कैसे यह तकनीक आम जनता की ज़िन्दगी में एक महत्वपूर्ण स्थान बना रही है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More