रांची | बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर शुक्रवार को एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के जोनल ऑफिस पहुंचे. जेल मैनुअल के विरुद्ध मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी को दी जाने वाली सुविधा को लेकर ईंडी उनसे पूछताछ करेगी. वहीं सीसीटीवी फुटेज के बारे में जानकारी लेगी. बता दें कि ईडी ने बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल प्रशासन से अगस्त 2022 के बाद से वाला सीसीटीवी फुटेज मांगा था, लेकिन जेल प्रशासन ने ईडी को कोर्ट के निर्देश के बाद दिसंबर 2022 के बाद वाला फुटेज मुहैया कराया. इस मामले में जेल अधीक्षक ने बीते दिनों ही ईडी कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर याचिका वापस ले ली थी |
ईडी ने इससे पूर्व जेल अधीक्षक को दो समन भेजा था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए थे. इसके बाद तीसरा समन भेजकर 30 जून को तल किया था. जेल में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपियों को जेल मैनुअल से इतर मदद करने ओर सुविधाएं पहुंचाने के मामले में बिरसा मुंडा केंद्रीय होटवार कारा के जेल अधीक्षक हामिद अख्तर ओर जेलर से पूछताछ आज होनी है.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!