देवघर। फर्नीचर दुकानदार की आज अहले सुबह झरिया बगान के पास शव मिला। शव को देखने से ऐसा लगता है कि पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी है। यह घटना जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के देवसंघ-सातर रोड के पास माया पहाड़ी-दयाल गार्डेन के बीच स्थित झरिया बगान में घटी। जहां फर्नीचर दुकानदार किशन सिंह (27 वर्ष) की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी। आज सुबह मार्निंग वॉक में निकले लोगों ने शव को देखा, फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आज सुबह करीब 5:30 बजे कुंडा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पाटमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल से पुलिस ने मृतक की स्क्रीन टूटी मोबाइल, एक शराब की बोतल, दो पानी की बोतल और तीन डिस्पोजेबल ग्लास जब्त किये हैं। आशंका जतायी जा रहा है कि किशन सिंह अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा होगा। इसी दौरान कहासुनी होने पर मारपीट के दौरान किशन सिंह की हत्या कर दोस्त फरार हो गये। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!