Table of Contents
नई दिल्ली: कुछ ही घंटों में ICC मेन्स टी20 विश्व कप की शुरुआत होने जा रही है। लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे फैंस अब इस टूर्नामेंट का आनंद ले सकेंगे। पहले दिन कुल तीन मैच खेले जाएंगे, जिनमें से एक श्रीलंका में और दो भारत में आयोजित होंगे। पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे कोलंबो में खेला जाएगा।
इसके बाद दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच दोपहर तीन बजे ईडन गार्डन में होगा, जबकि तीसरा मुकाबला भारत और अमेरिका के बीच वानखेड़े में खेला जाएगा। लेकिन इससे पूर्व एक भव्य उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें फिल्मी सितारे पहली रात का जश्न मनाएंगे।
T20 विश्व कप 2026 में ओपनिंग सेरेमनी के सितारों की सूची
टी20 विश्व कप का आगाज आज होने जा रहा है। उद्घाटन समारोह में कई प्रसिद्ध सितारे अपनी दमदार प्रस्तुतियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओपनिंग समारोह में सितार वादक ऋषभ शर्मा और सिवामनी अपनी कला दिखाएंगे। इसके अलावा मशहूर गायक बादशाह अपनी ऊर्जावान रैप परफॉरमेंस से माहौल को गरमा देंगे। डांसर नोरा फतेही भी अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
ओपनिंग सेरेमनी का समय
इससे जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि उद्घाटन समारोह भारत बनाम अमेरिका मैच से ठीक एक घंटे पहले शुरू होगा, यानी कि शाम 6 बजे।
ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण
फैन्स ओपनिंग सेरेमनी का लुत्फ लाइव प्रसारण के माध्यम से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ले सकेंगे। इसके साथ ही, जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
ट्रॉफी का स्वागत करेंगे रोहित शर्मा
ध्यान देने योग्य बात है कि पिछले विश्व कप में टीम इंडिया को विजेता बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को इस बार विश्व कप 2026 का एम्बेसडर बनाया गया है। इस कारण, वे आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ मिलकर टी20 विश्व कप ट्रॉफी का स्वागत करेंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 20 देशों की भागीदारी हो रही है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!