2 साल से होल्डिंग टैक्स बकाया तो कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

रांची | राजधानी में बिजली-पानी की समस्या और अधिक विकराल हाेने वाली है, क्याेंकि नगर निगम ने हाेल्डिंग टैक्स नहीं देने वालाें का बिजली-पानी कनेक्शन काटने का फरमान जारी कर दिया है। प्रशासक शशि रंजन ने शुक्रवार काे राजस्व शाखा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दाे टूक कहा कि हर हाल में राजस्व बढ़ाना है। इसके लिए किसी पर काेई रहम करने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि दाे वर्ष से अधिक समय से जिनका हाेल्डिंग टैक्स बकाया है, उन्हें 30 जून तक टैक्स जमा करने काे कहें। निर्धारित समय के अंदर टैक्स नहीं देने वालाें के घर का बिजली-पानी कनेक्शन काट दें। इसके अलावा हाेल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों काे भी 30 जून तक टैक्स देने की माेहलत दी गई है।

इसके बाद उनके प्रतिष्ठानों काे सील करने का निर्देश दिया गया। प्रशासक ने श्री पब्लिकेशन के पदाधिकारियों काे सभी वार्ड के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर नाेटिस भेजने का निर्देश दिया। माैके पर उप प्रशासक रजनीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रशासक ने टैक्स कलेक्शन करने वाली एजेंसी से कहा है कि सभी वार्डों में जिन लाेगों ने अपनी प्रॉपर्टी का अब तक असेस्मेंट नहीं कराया है, उसकी सूची तैयार करें। 30 दिनाें के अंदर असेस्मेंट कराने का नाेटिस दें। इसके बाद जुर्माना के साथ टैक्स की वसूली करें। उन्होंने कहा कि होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए वार्डवार अभियान चलाएं।

प्रशासक शशि रंजन ने कहा कि शहर में जितनी व्यापारिक गतिविधियां चल रही हैं, उनके लिए ट्रेड लाइसेंस जरूरी है। बिना इसके व्यापार कर रहे लोगों पर जुर्माना लगाएं। ट्रेड लाइसेंस के लिए वार्डवार जांच अभियान चलाते हुए 30 जून तक का समय दें।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More