लेस्लीगंज में दुकान के अंदर सो रहे दुकानदार की गोली मारकर हत्या

Published: Updated:


हत्याकांड के विरोध में कारोबारियों ने बाजार बंद कर किया विरोध प्रदर्शन

पलामू। लेस्लीगंज बाजार में दुकान के अंदर सो रहे एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के विरोध में आज आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बाजार में छोटू राम उर्फ ननकू चाउमीन का दुकान लगाता था। रविवार की रात दुकान बंद करने के बाद वह अपने एक दोस्त के साथ सोया हुआ था। इसी दौरान रात करीब 12 बजे अपराधियों ने छोटू करे गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस ने रात को साथ में सोने वाले दोस्त को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिया गया दोस्त पुलिस को कुछ खुलकर जानकारी नहीं दे रहा है।

मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग


छोटू राम की हत्या के विरोध में लेस्लीगंज में कारोबारियों ने बाजार को बंद करवा दिया है। कारोबारी छोटू राम के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान बाजार के कारोबारी पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। बाजार के व्यापारियों की मांग है कि मृतक आश्रितों को सरकारी सहायता और मुआवजा दी जाय। साथ ही हत्या में शामिल आपराधियों को शीध्र गिरफ्तार किया जाय।

हर दिन दोस्त के साथ दुकान में सोता था छोटू


लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाला छोटू कुमार उर्फ ननकू राम प्रतिदिन दुकान बंद करने के बाद बाजार में अपने दोस्त के साथ सोया करता था। रविवार की रात भी वह दुकान में ही सोया हुआ था। इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद दोस्त ने ही पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायल छोटू राम को इलाज के लिए लेस्लीगंज स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

कारोबारियों के आक्रोश देख जांच में जुटी पुलिस

लेस्लीगंज बाजार के कारोबारियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गयी है। थाना प्र•ाारी गौतम कुमार राय ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। मृतक छोटू राम का दोस्त पुलिस को कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। हालांकि उसी ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। घटना के बाद सभी नशे में थे। गोली आपस में ही चली है या किसी ने मारी है, यह भी जांच का विषय है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More