Table of Contents
नई दिल्ली: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी जोर पकड़ चुकी है, और सिर्फ दस दिनों में इस टूर्नामेंट का आगाज होने वाला है। इस बीच, पाकिस्तान में इसे लेकर चल रहे विवादों ने अब सोशल मीडिया पर भी जगह बना ली है।
आइसलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तान पर कटाक्ष किया है, जिससे इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने एक व्यंग्यात्मक पोस्ट में कहा कि यदि पाकिस्तान 2 फरवरी को टूर्नामेंट से बाहर होता है, तो वे श्रीलंका की उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।
पाकिस्तान की वैश्विक स्तर पर बेइज्जती
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वे टी20 विश्व कप में भाग लेंगे या नहीं। पाकिस्तान का बोर्ड हाल ही में इस टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की धमकी दे चुका है, जिस पर आइसलैंड जैसे देशों ने भी मजाक उड़ाया है।
आइसलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा कि यदि पाकिस्तान अपना नाम वापस ले लेता है, तो वे तुरंत श्रीलंका की उड़ान भरने के लिए तैयार हैं, लेकिन 7 फरवरी तक कोलंबो पहुंचना मुश्किल होगा। इस मजाक ने पाकिस्तान का उपहास उडाया है।
We really need Pakistan to decide soon upon their participation in the T20 WC.
We are ready to take off as soon as they pull out on 2nd Feb, but the flight schedule is a logistical nightmare to get us to Colombo in good time for 7th Feb.
Our opening bat is an insomniac!
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ICC से नाराज
इस व्यंग्यात्मक टिप्पणी के पीछे एक गंभीर विवाद भी है। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने हाल ही में आईसीसी की आलोचना की है, उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि सुरक्षा कारणों का हवाला देकर बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किया गया, जोकि अनुचित था। उनका यह भी कहना है कि यदि पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल के तहत छूट मिलती है, तो बांग्लादेश को भी समान सुविधाएं मिलनी चाहिए।
आईसीसी का रुख और चेतावनी
हालांकि आईसीसी ने इन आरोपों को ठुकरा दिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्वतंत्र सुरक्षा आंकलन में भारत में बांग्लादेश के लिए कोई खतरा नहीं था, फिर भी बांग्लादेश ने अपनी जिद पर अड़ा रहकर टूर्नामेंट से बाहर जाने का फैसला किया, जिसके कारण स्कॉटलैंड को अवसर दिया गया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!