फ्री फायर गेम के चक्कर में 16 साल के बच्चे ने मां के अकाउंट से उड़ाये 36 लाख रुपये

by Aaditya HridayAaditya Hriday


नई दिल्ली । एक दौर वो भी था जब पबजी मोबाइल गेम ने लोगों के नाम में दम कर दिया था। पबजी गेम के चक्कर में बच्चे घर में मारपीट और हत्या तक करने लगे थे। कई ऐसे भी मामले सामने आए थे जब पबजी को लेकर बच्चों ने घरों में चोरी किए और सुसाइड तक के लिए कदम उठाए। अब पबजी तो भारत में बैन हो गया है लेकिन उसकी जगह पबजी की कंपनी के ही एक गेम ने ली है। ताजा मामला हैदराबाद का है जहां एक 16 साल के बच्चे ने अपनी मांग के बैंक अकाउंट से 36 लाख रुपये गेमिंग में खर्च कर डाले हैं। हैदराबाद साइबर पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक 16 साल के बच्चे ने फ्री फायर गेम खेलने के लिए 36 लाख रुपये खर्च कर डाले हैं। वह अपने दादा जी के स्मार्टफोन पर गेम खेलता था। उसने अपनी मां के बैंक अकाउंट से सबसे पहले 1,500 रुपये खर्च किए थे और उसके बाद 10,000 रुपये खर्च किए। उसके बाद उसने एक बार गेम में हथियार खरीदने के लिए 1.45 लाख रुपये और फिर 2 लाख रुपये खर्च किए। कुछ महीने के बाद इस पूरे मामले का तब खुलासा हुआ जब उसकी मां बैंक में पैसे निकालने गई। बैंक वालों ने बताया कि उनके अकाउंट से 36 लाख रुपये गेम पर खर्च किए हैं। बैंक से जानकारी मिलने के बाद मां ने साइबर पुलिस में इसकी शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति का निधन हो गया है और बैंक में जो पैसे थे, उनकी ही कमाई थी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More