UP के मंदिरों में तोड़ फोड़

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित भगवान के मूर्तियों को तोड़ दिया । इसके बाद वहां के लोगों और हिंदूवादी समूहों में आक्रोश का माहौल देखने को मिला । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई।
आइए जानते हैं पूरा मामला …

यूपी के बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र ग्राम बलार में कुछ असामा जिक तत्वों ने
गांव के चार मंदिरों पर धावा बोल भगवान के करीब दर्जनों प्रतिमाओं को तोड़ दिया और वहां से फरार हो गए। इसकी जानकारी जब भक्तों और ग्रामीणों को मिली तो वहां चारों तरफ आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

हिंदू एक्शन आर्मी के अध्यक्ष अमित तोमर की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गांव में 100 वर्ष पुराना मंदिर है। सुबह जब भक्त वहां पूजा करने पहुंचे तो दंग रह गए क्यों कि वहां के चार मंदिरों के मूर्तियों को तोड़ दिया गया था । इसके बाद यह खबर आग की तरह पूरे गां व में फैल गया , जिसके बाद ग्रामीणों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा का माहौल बन गया ।


घटना की जानकारी मिलते ही एसपी (SP) सिटी सुरेन्द्रनाथ तिवारी , एसडीएम सदर, सीओ सिकंदरा बाद, गुलाबी कोतवाली प्रभारी , निरी क्षक सभी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की । लोगों ने पुलिस से पुनः मूर्तियों को लगा ने के साथ ही इस मामले में शामिल सभी लोगों का पता लगा कर जल्द से जल्द इन पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही । इसके बाद एसडीएम सदर ने बताया कि मंदिर को सील कर दिया गया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। साथ ही गुलावठी एसएचओ ( SHO) को जल्द से जल्द कार्रवाई करने को कहा गया है। उन्होंने कहा की पुलिस जल्द से जल्द असामाजिक लोगों का पता लगा कर उसे जेल भेज देगी ।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More