संपत्ति के मामले में आईपीएस क्रांति कुमार गणदेशी 1 नंबर पर, पत्नी भी करोड़पति

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

झारखंड कैडर के 7 आईपीएस अफसरों ने सौंपा संपत्ति का ब्यौरा,
दो के पास कोई संपत्ति नहीं
संपत्ति के मामले में आईपीएस क्रांति कुमार गणदेशी एक नंबर पर, पत्नी भी करोड़पति
रांची: झारखंड में हर साल 80 से ज्यादा आईपीएस अफसर विभाग को अपनी अचल संपत्ति की जानकारी देते हैं। अफसरों द्वारा प्रॉपर्टी रिटर्न सरकार को सौंपा जाता है। इसमें झारखंड कैडर के आईपीएस अफसरों में सबसे धनी 2006 बैच के क्रांति कुमार गणदेशी हैं। जिनके पास पांच करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। जिसमें ज्यादातर संपत्ति की मालकिन उनकी पत्नी है। पिछले कई साल से क्रांति कुमार गणदेशी संपत्ति के मामले में पहले स्थान पर है। इनकों सलाना किराए मद से तकरीबन 11 लाख रुपए की आमदनी होती है। इस वित्तीय वर्ष में अबतक 7 आईपीएस अफसरों ने संपत्ति का ब्योरा विभाग को सौंपा है। इसमें भी सबसे अमीर गणदेशी ही हैं।
अबतक अपनी संपत्ति का ब्योरा देने वालों आईपीएस अफसरों में अनिल पाल्टा, मनोज कौशिक, क्रांति कुमार गणदेशी, श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे, पटेल मयूर कन्हैयालाल, हरिलाल चौहान व कुमार गौरव का नाम शामिल है। इन अफसरों कि मुताबिक इनकी संपत्ति झारखंड सहित कई अन्य राज्यों में है। अभी कई अफसरों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा विभाग को नहीं सौपा है।
किस आईपीएस के पास कितनी प्रॉपटी-
2006 बैच के आईपीएस क्रांति कुमार गणदेशी ने विशाखापटनम और इस्ट गोदावरी जिले में पेट्रोल पंप, कई एकड़ कृषि भूमि,आवासीय जमीन के अलावा कई फ्लैट की जानकारी दी है।

1990 बैच के आईपीएस अनिल पाल्टा
इनके पास कांके के सांगा स्थित सिविल सर्विस को-आॅपरेटिव सोसाइटी में 7865 स्क्वायर फीट जमीन, बरियातू के राधा कृष्ण गार्डेन में 80 लाख रुपये का फ्लैट, जिससे दो लाख 34 हजार 650 रुपये का सालाना किराया आ रहा है। हरियाणा के पंचकुला में परिकर्मा अपार्टमेंट में दो करोड़ 26 लाख 62 हजार 664 हजार रुपये का फ्लैट है, जिससे पांच लाख 64 हजार रुपये का सालाना किराया आ रहा है.
इसके अलावा बाईपीएस श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे, मनोज कौशिक,हरिलाल चौहान,पटेल मयूर कन्हैया लाल ने भी अपनी संपति का ब्योरा दिया।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More