Table of Contents
55 इंच स्मार्ट टीवी डील्स
आजकल का स्मार्ट टीवी मतलब बड़ी स्क्रीन। अधिकांश लोग अपने घरों में बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी लगाना पसंद करते हैं, क्योंकि बड़ी स्क्रीन पर फिल्में और क्रिकेट देखने का मजा ही अलग होता है। हालांकि, बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी की कीमत थोड़ी ज्यादा होती है, जिससे कई लोग इन्हें खरीदने से पहले सोचते हैं। यदि आप भी उनमें से एक हैं, तो हम आपके लिए कुछ 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी के विकल्प लेकर आए हैं, जो आपके बजट में आसानी से फिट हो जाएंगे। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर कई 55 इंच स्मार्ट टीवी पर अच्छे डिस्काउंट मिल रहे हैं।
iFFALCON का 55 इंच स्मार्ट टीवी
Flipkart पर iFFALCON 55 इंच का Ultra HD 4K Smart TV 62% तक की छूट पर उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत ₹66,599 से घटकर ₹24,999 हो गई है। इस टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ Ultra HD 4K LED डिस्प्ले है। साउन्ड के लिए, इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 24W का दो स्पीकर आउटपुट दिया गया है। यह Google TV को सपोर्ट करता है, जिससे आप Netflix, JioHotstar, Prime Video, YouTube, Zee5 और Voot जैसी सेवाओं का आनंद ले सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए, इसमें 3 HDMI और 1 USB पोर्ट, WiFi और Bluetooth फीचर्स शामिल हैं। इस टीवी पर 1 साल की वारंटी भी मिलेगी।
Thomson का 55 इंच स्मार्ट टीवी
Thomson 55 इंच Ultra HD 4K Smart TV पर Flipkart 58% तक की छूट दे रहा है, जिससे इसकी कीमत ₹25,499 हो गई है। इस टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ Ultra HD 4K QLED डिस्प्ले है। साउन्ड के लिए, इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 40W का दो स्पीकर आउटपुट दिया गया है। यह Google TV को सपोर्ट करता है, जिससे आप Netflix, JioHotstar, Prime Video, YouTube, Zee5 और Voot का इस्तेमाल कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए, इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट, WiFi और Bluetooth फीचर्स हैं। इस टीवी पर भी 1 साल की वारंटी मिल रही है।
Xiaomi का 55 इंच स्मार्ट टीवी
Flipkart पर Xiaomi F Pro 55 इंच Ultra HD 4K Smart TV पर 48% तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत ₹62,999 से घटकर ₹32,999 हो गई है। इसके अलावा, Flipkart पर 1,750 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत ₹31,249 हो सकती है। यह बैंक डिस्काउंट ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर लागू है।
Xiaomi का यह टीवी FireTV OS को सपोर्ट करता है और 2025 एडीशन है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और Ultra HD 4K सपोर्ट के साथ 55 इंच का QLED डिस्प्ले है, जो क्रिस्टल क्लियर पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है। साउण्ड के लिए, इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 34W का स्पीकर है। कनेक्टिविटी के लिए, 3 HDMI और 2 USB पोर्ट, WiFi और Bluetooth फीचर्स दिए गए हैं। इस पर भी 1 साल की वारंटी है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!