बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले से शिखर धवन नाराज

by TejaswitaTejaswita Mani
हिंदू विधवा पर हुए क्रूर हमले...बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे हिंसा पर भड़के शिखर धवन | Shikhar Dhawan angered by the violence against minorities in Bangladesh

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर गहरी चिंता जताई है। विशेष तौर पर एक हिंदू विधवा पर हुए क्रूर हमले की घटना पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

धवन ने लिखा, “बांग्लादेश में एक हिंदू विधवा पर हुए भयानक हमले की खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया। किसी के साथ भी इस तरह की हिंसा कहीं पर भी अस्वीकार्य है। मैं प्रार्थना करता हूं कि पीड़िता को न्याय और सहायता मिले।” यह बयान उस समय सामने आया है जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

बांग्लादेश में हिंदूओं के प्रति हिंसा

हालिया रिपोर्टों के अनुसार, दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के पहले हफ्ते तक कम से कम छह हिंदू पुरुषों की हत्या की जा चुकी है। इन पीड़ितों में व्यापारी, दुकानदार और आम नागरिक शामिल हैं, जिन पर विभिन्न तरीके से हमले हुए हैं।
सबसे अधिक चौंकाने वाली घटना झेनैदाह जिले के कालिगंज क्षेत्र में हुई, जहां 40 वर्षीय एक हिंदू विधवा के साथ दो व्यक्तियों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए गए और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फैला दिया गया।

हिंदू समुदाय में भय का माहौल

स्थानीय निवासियों ने गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस मामले ने हिंदू समुदाय में डर और असुरक्षा की भावना को बढ़ा दिया है।

बांग्लादेश में चुनावी माहौल और राजनीतिक अस्थिरता के बीच अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमलों में वृद्धि देखी जा रही है। रिपोर्टों में कई घरों में आगजनी और लूटपाट की घटनाएं भी सामने आई हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इन घटनाओं की निंदा हो रही है, और भारत सरकार ने इन मामलों में न्याय की मांग उठाई है।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More