Table of Contents
एयरटेल इन्फिनिटी फैमिली पोस्टपेड प्लान: पोस्टपेड उपयोगकर्ताओं के लिए एयरटेल ने एक विशेष योजना लॉन्च की है, जिससे उन्हें अपने और परिवार के सदस्यों के नंबर को एक ही प्लान में रिचार्ज करना आसान हो जाएगा। यह योजना छोटे परिवारों के लिए डिजाइन की गई है, जिसमें चार सिम कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। प्रत्येक सिम प्राइमरी और अतिरिक्त उपयोगकर्ताओं के रूप में कार्य करेगा। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में और विस्तार से।
एयरटेल इन्फिनिटी फैमिली पोस्टपेड प्लान क्या है?
एयरटेल का इन्फिनिटी फैमिली पोस्टपेड प्लान 1399 रुपये में उपलब्ध है, जिसमें चार उपयोगकर्ताओं के लिए लाभ उठाने की सुविधा दी गई है। इस योजना में एक प्राइमरी सिम के साथ तीन अतिरिक्त सिम शामिल हैं। यह प्लान विशेष रूप से छोटे परिवारों के लिए बनाया गया है और सभी सिम कार्ड धारक एक ही प्लान के लाभों का उपयोग कर सकते हैं। GST को चेकआउट के समय कीमत में जोड़ा जाएगा।
एयरटेल इन्फिनिटी फैमिली पोस्टपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स
इस प्लान से प्रत्येक महीने कुल 240GB डेटा दिया जाएगा, जिसमें 150GB प्राइमरी यूजर को और तीनों अतिरिक्त उपयोगकर्ताओं को 30-30GB डेटा शामिल है। साथ ही, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, और दैनिक 100 मुफ्त SMS की सुविधा भी होगी। यह सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहेगा।
अन्य मिलेंगे बेनिफिट्स
इसके अलावा, इस योजना में निम्नलिखित सुविधाएं भी शामिल हैं:
- Netflix Basic सब्सक्रिप्शन,
- 6 महीने के लिए Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन,
- 1 साल के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन,
- Airtel Xstream Play Premium,
- Perplexity Pro AI का फ्री एक्सेस,
- फ्री स्पैम अलर्ट और फ्रॉड डिटेक्शन,
- फ्री हेलोट्यून्स,
- 100GB Google One Cloud Storage,
- Apple Music।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!