चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा में नक्सलियों ने मोबाइल टावर को पेट्रोल डालकर जला दिया. मौके पर पर्चा छोड़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी हैं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोइलकेरा थाना अंतर्गत कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पाटंग गांव में एक मोबाइल टावर काम चल रहा था. मंगलवार की शाम अचानक हथियारबंद नक्सली पाटंग गांव पहुंचे जहां मोबाइल टावर लगाया जा रहा था. उसके बाद नक्सलियों ने पेट्रोल डालकर एयरटेल टावर के मशीनों में आग लग दिया उसके बाद नक्सलियों ने पोस्टर छोड़कर चले गए. इस घटना में टावर का उपकरण पूरी तरह जल गया हैं. बताया जाता है कि मोबाइल टावर का काम पूरा कर लिया गया था इसे जल्द ही चालू किया जाना था लेकिन उससे पहले नक्सलियों ने यह घटना को अंजाम देकर पुलिस को एक बार फिर खुली चुनौती दी हैं.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!