भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराया

by TejaswitaTejaswita Mani
Published: Updated:
IND vs SA: पहले टी-20 मुकाबले में भारत की शानदार जीत, साउथ अफ्रीका को चटाई धूल | India beat South Africa in the first T20

भारत ने साउथ अफ्रीका को T20I में दी मात

कटक: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला कटक के बाराबाती स्टेडियम में हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने 101 रनों से शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ली है।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अफ्रीकी गेंदबाजों ने मेहमान टीम को शुरुआती विकेट झटककर अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने टीम को संभालने का कार्य किया।

हार्दिक पांड्या की बेहतरीन पारी

हार्दिक ने अफ्रीकी गेंदबाजी पर जोरदार प्रहार करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 59 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 6 चौके लगाए। हार्दिक का यह प्रदर्शन टी-20 में उनके 100 सिक्स पूरे करने के साथ आया। उनकी इस पारी से भारत ने साउथ अफ्रीका को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया, भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। हार्दिक के अलावा तिलक वर्मा ने 26 और अक्षर पटेल ने 23 रन का योगदान दिया।

भारत की प्रभावी गेंदबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। उन्हें क्विंटन डी कॉक के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद साउथ अफ्रीका संभाल नहीं पाई और 12.3 ओवर में 74 रन पर ऑल आउट हो गई। मेहमान टीम के लिए सर्वाधिक रन डेवाल्ड ब्रेविस ने बनाए, जिन्होंने 14 गेंदों पर 22 रन बनाये। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या को एक सफलता मिली।

भारत की प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11

क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी और एनरिक नोर्किया।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More