हजारीबाग में एनटीपीसी के एमडीओ कंपनी रित्विक प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद के पदाधिकारी शरद को गोली मारकर घायल कर दिया गया है. दो गोली इनके छाती में लगी है. शरद के पीएसओ पुलिस विभाग के अधिकारी को भी गोली लगी है. यह घटना हजारीबाग जिले के बरवाडीह दोपहर 12:00 बजे के करीब घटी है. बताया जा रहा है कि बड़कागांव मुख्य चौक से एक किलोमीटर दूर स्थित एनटीपीसी के पुराना साइड कार्यालय के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा गोलीबारी किया गया. एनटीपीसी के तहत काम करने वाले केरेडारी चट्टी बरियातू के ऋतिक कंपनी में दहशत का माहौल है.
एनटीपीसी का पुराना साइट कार्यालय बड़कागांव हजारीबाग रोड के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. सदर एसडीओ विद्या भूषण कुमार ने घटना की पुष्टि की है. वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग लाया गया है. दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!