Table of Contents
लॉक्ड फोन को कैसे अनलॉक करें
आजकल के स्मार्टफोन्स में हमारी कई महत्वपूर्ण व्यक्तिगत जानकारियाँ होती हैं। इन जानकारियों की सुरक्षा के लिए हम अपने फोन पर पासवर्ड लगाते हैं। लेकिन कभी-कभी हम स्वयं अपने द्वारा सेट किया गया पासवर्ड, पिन या पैटर्न भूल जाते हैं, जिससे फोन लॉक हो जाता है। यदि आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपने फोन को बिना सर्विस सेंटर गए ही अनलॉक कर सकते हैं। फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के अनुसार अनलॉक करने के विभिन्न तरीके होते हैं। चलिए जानते हैं।
Android यूजर्स के लिए
Google अकाउंट से अनलॉक करें
- जब आप नए Android फोन को सेट करते हैं, तो अपने Google अकाउंट से लॉगिन करते हैं। इस अकाउंट के माध्यम से आप फोन को अनलॉक कर सकते हैं।
- यदि आप कई बार गलत पासवर्ड, PIN या पैटर्न डालते हैं, तो कुछ देर बाद “Forgot Pattern/Password” का विकल्प दिखाई देगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद, आपको उसी Google अकाउंट से लॉगिन करना होगा जो आपके फोन में रजिस्टर्ड है।
- लॉगिन करने पर आपका फोन अनलॉक हो जाएगा और आप नया पासवर्ड या पैटर्न सेट कर सकते हैं।
इस विधि के लिए आपके फोन में इंटरनेट कनेक्शन होना आवश्यक है। यह तरीका डेटा के बिना फोन को अनलॉक करने का सबसे सुरक्षित तरीका है।
फोन को फैक्ट्री रीसेट करें
यदि पहला तरीका काम नहीं करता है, तो आप अपने Android फोन को फैक्ट्री रीसेट करके अनलॉक कर सकते हैं:
- सबसे पहले अपने फोन को बंद करें।
- पावर बटन को वॉल्यूम अप या वॉल्यूम डाउन बटन के साथ दाबे रखें। (फोन के मॉडल के हिसाब से)
- यहां से फोन रिकवरी मोड में जाएगा। आपको फैक्ट्री रीसेट ऑप्शन का चयन करना है और फिर Data Erase/Clean और Wipe Cache का विकल्प चुनना है।
- कुछ समय बाद जब आप फोन को पुनः चालू करेंगे, तो यह किसी पासवर्ड या पैटर्न के बिना शुरू होगा।
इस प्रक्रिया द्वारा अनलॉक करने पर आपका सारा डेटा हट जाएगा। इसलिए इसे अपनाने से पूर्व पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।
iPhone यूजर्स के लिए
यदि आप अपना iPhone का पासकोड भूल गए हैं, तो उसे अनलॉक करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाएं:
- सबसे पहले अपने iPhone को बंद करें।
- अब फोन को रिकवरी मोड में लाने के लिए इसे अपने PC या MacBook से कनेक्ट करें और पावर बटन को दाबे रखें।
- iTunes आपके PC या Mac में इंस्टॉल होना आवश्यक है। जब रिकवरी मोड स्क्रीन आएगी, iTunes की मदद से आप फोन को नियंत्रित कर सकेंगे।
- iTunes में Restore ऑप्शन पर क्लिक करें। इससे iPhone का सारा डेटा हट जाएगा और पासकोड भी समाप्त हो जाएगा।
- इसके बाद नया पासकोड सेट कर आप बैकअप से अपना डेटा और ऐप्स पुनः प्राप्त कर सकते हैं, या नए डिवाइस की तरह सेट कर सकते हैं।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!