रांची। बकाए वेतन की मांग को लेकर गत 2 दिसंबर से हड़ताल आज भी जारी रहा। एचइसी कर्मचारियों ने एक साथ तीनों प्लांट में टूल डाउन स्ट्राइक शुरू किया। यह पिछले 30 दिनों से जारी है। सरकार को जगाने के लिए आज 31 दिसंबर को शाम 7 बजे एचईसी कर्मी एकजुट होकर मुख्यालय के सामने थाली बजाएंगे। थाली बजाकर केंद्र सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे। नए साल 2022 का शुभारंभ पर कल भी एचईसी में स्ट्राइक जारी रहेगा। जिससे साल के पहले दिन कंपनी में काम नहीं होगा। ऐसा पहली बार है, जब साल के पहले दिन एचईसी की शुरूआत स्ट्राइक से होगी। कर्मचारियों को वेतन मिलेगा या नहीं, यह बताने वाला कोई नहीं है। ऐसे में अब कंपनी को बचाने के लिए आंदोलन शुरू हो गया है। एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति के बैनर तले शुरू हुआ आंदोलन कबतक चलेगा यह आगे देखना है। कर्मी आज सुबह से प्लांट के अंदर बकाया वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते देखे गए। कर्मचारियों का कहना है कि मैनेजमेंट की स्पष्ट नीति नहीं होने की वजह से यह स्ट्राइक जारी है। वेतन भुगतान को लेकर मैनेजमेंट अपना रूख स्पष्ट कर दें। तो कर्मचारियों का प्रदर्शन तुरंत बंद हो जाएगा।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!