10 साल बाद जिया खान डेथ केस में सीबीआई कोर्ट से बरी हुए सूरज पंचोली

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

नई दिल्ली। 3 जून साल 2013 को जिया खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 25 साल की कम उम्र में उनका निधन हुआ था। एक्ट्रेस की डेथ के बाद जिया खान की मां राबिया अमिन ने उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर उन्हें हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद एक्टर को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।

हालांकि, बाद में वह जमानत पर बाहर आ गए थे। मुंबई की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने जिया खान मामले में 20 अप्रैल 2023 को दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद शुक्रवार 28 अप्रैल तक अपना फैसला सुरक्षित रखा था।अब जिया खान डेथ केस में आया सीबीआई कोर्ट चुका है और सूरज पंचोली को कोर्ट से बड़ी राहत मिली। उन्हें इस मामले में बरी कर दिया गया है।

सूरज पंचोली पर जिया खान की मां राबिया अमिन ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद ये मामला पिछले 10 साल से सीबीआई कोर्ट में चल रहा था। सीबीआई अदालत के जज एएस सैय्यद ने कहा, ‘सबूतों की कमी के कारण सूरज पंचोली को दोषी नहीं ठहरा सकते हैं, इसलिए उन्हें इस मामले में बरी किया जाता है।

आपको बता दें कि जिया खान डेथ केस में सुबह साढ़े दस बजे कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाला था, लेकिन  समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के अनुसार जज ने सूरज पंचोली के वकील को ये कहा कि अभिनेत्री की मां राबिया अमीन कोर्ट के सामने कुछ लिखित दलीलें पेश करना चाहती थीं, जिसकी वजह से इसका फैसला कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। बेटे सूरज पंचोली को अपना समर्थन देने के लिए उनकी मां जरीना वहाब भी कोर्ट पहुंची थीं। 

जिया खान को 3 जून को 2013 को उनके मुंबई में स्थित जुहू फ्लैट पर मृत पाया गया था। उनके निधन से बॉलीवुड को गहरा झटका लगा था। रिपोर्ट्स की मानें तो जिया खान के निधन के बाद पुलिस को कथित रूप से छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला था, इस नोट के आधार पर ही सूरज पंचोली को जिया खान डेथ केस का आरोपी बताया गया था। इस नोट में जिया खान ने बिना किसी का नाम लिए अपना दर्द बयां किया था। राबिया अमिन ने बेटी के निधन के बाद सूरज पंचोली पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।  रिपोर्ट्स के अनुसार  सूरज पंचोली और जिया खान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिये हुई थी। जब उन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, तो दोनों ही इंडस्ट्री में नए थे। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। जिया खान की मौत के बाद उनकी मां राबिया खान ने एक्टर पर आरोप लगाया था कि सूरज और उनके परिवार ने उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसी के साथ उन्होंने  जिया को अबॉर्शन के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया था। 

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More