राजधानी में अपराधी बेलगाम

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:


रांची। राजधानी में अपराधी बेलगा में घोड़े की तरह इधर उधर सरेआम घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। आज सुबह नौ बजे ओवर ब्रिज के नीचे निवारणपुर के पास घटी इस छुरेबाजी की घटना अपराधियों के बेलगाम होने का सबूत पेश करती है। जानकारी के मुताबिक निवारणपुर के पास आज दिन दहाड़े सरेआम उस समय हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया जब लॉजेस्टीक कंपनी की डिलिवरी वैन वहां से गुजर रही थी । उसी वक्त वैन का पीछा कर रहे तीन बदमाशों ने वैन रोका और डिलिवरी बॉय मनोहर किशन पर बिना कुछ कहे ताबड़तोड़ चाकू से कई वार कर दिये,जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। हमले में घायल होने के बावजूद मनोहर जान बचाने के लिए वहां से भागने की कोशिश किया लेकिन उससे पहले ही वह गिर गया। बाद में हमलावर वहां से भाग निकले। इधर घटना के बाद आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी। बाद में मामले की जानकारी मिलते ही चुटिया थाना प्रभारी वेंकेटेश कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में भुक्त भोगी को रिम्स भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मनोहर किशन मूल रुप से नेतरहाट का रहने वाला था, वर्तमान में वह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में रह कर लॉजेस्टीक कंपनी में डिलिवरी बॉय का काम करता था।
घटना से पहले मनोहर के साथ गाड़ी में मौजूद हेल्पर से मिली जानकारी के मुताबिक ये लोग जैसे ही निवारणपुर पहुुंचे वैसे ही तीन युवकों ने उनकी गाड़ी रोक कर लूटपाट करने की कोशिश करने लगे विरोध करने के बाद लूटेरों ने मनोहर पर छूरा से हमला करने लगे यह देव वह डर कर भाग गया।
यह घटना लूटपाट का नहीं,हो रही जांच- थाना प्रभारी
आज सुबह हुई छूरेबाजी की घटना और घायल की मौत मामले में चुटिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार ने कहा कि अपराधियों ने जिस तरह से और जहां पर घटना को अंजाम दिया है,यह साबित करता है कि हमलावरों ने लूट पाट करने के लिए नहीं बल्कि सिर्फ मनोहर को टारगेट कर मारने ही आये थे। अगर लूटपाट करना होता तो तीनों लूटपाट भी करते, लेकिन हमलावरों ने ऐसा कुछ नहीं किया। थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों की पहचान के लिए आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, अपराधियों की पहचान कर जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा।
खबर लिखे जाने तक हत्या मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी थी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More