रांची | कुख्यात अपराधी प्रकाश चंद्र यादव के बेटे अंकुश राज के ऑफिस से धमकी देकर ले जाने मामले में आरोपी बच्चू यादव की जमानत याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार ने पैरवी की. मामले में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश कुमार की कोर्ट ने बच्चू यादव को जमानत प्रदान कर दी |
बता दें कि इस मामले को लेकर साहिबगंज मुफस्सिल थाना में बच्चू यादव एवं अन्य के खिलाफ कांड संख्या 91/ 2021 दर्ज किया गया था. अंकुश राज के स्टाफ रोहित की ओर से मामले में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया है कि बच्चू यादव एवं उसके सहयोगियों ने अंकुश राज के फेरी घाट के ऑफिस से धमकी देकर एक लाख 37 हजार रूपए छीन लिए थे. बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बच्चू यादव जेल में बंद है.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!