रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने साल 2023 की मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी गयी है। अब स्टूडेंट्स तीन जनवरी तक बिना किसी लेट फाइन के रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। जैक की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के तहत इंटर-मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी रेगुलर और प्राइवेट मोड के स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मैट्रिक रजिस्ट्रेशन के लिए आॅनलाइन फॉर्म भरने और डीइओ के पास आॅनलाइन जमा करने की तिथि बिना लेट फाइन तीन जनवरी 2022 तक है। वहीं लेट फाइन के साथ छह जनवरी से 11 जनवरी तक फॉर्म जमा किये जा सकते हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से फॉर्म एप्रूव चार जनवरी तक किया जायेगा। वहीं चालान जेनरेट करने की तिथि पांच जनवरी और चालान के माध्यम से बैंक में फीस जमा सात जनवरी तक की जा सकती है। लेट फाइन के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से फॉर्म एप्रूव छह से 12 जनवरी तक किया जायेगा। चालान जेनरेट 13 जनवरी और चालान के माध्यम से बैंक में फीस जमा लेट फाइन के साथ 17 जनवरी तक किया जा सकता है।
इंटर रजिस्ट्रेशन के लिए भी 3 जनवरी तक मौका
इंटर में रजिस्ट्रेशन के लिए आॅनलाइन फॉर्म भरने और डीईओ के पास आॅनलाइन जमा करने की तिथि बिना लेट फाइन तीन जनवरी 2022 तक है। वहीं लेट फाइन के साथ छह जनवरी से 11 जनवरी तक फॉर्म जमा किये जा सकते हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से फॉर्म एप्रूव चार जनवरी तक किया जायेगा।वहीं चालान जेनरेट करने की तिथि पांच जनवरी और चालान के माध्यम से बैंक में फीस जमा सात जनवरी तक किया जा सकता है। लेट फाइन के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से फॉर्म एप्रूव छह से 12 जनवरी तक किया जायेगा। चालान जेनरेट 13 जनवरी और चालान के माध्यम से बैंक में फीस जमा लेट फाइन के साथ 17 जनवरी तक किया जा सकता है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!