रामगढ़ | राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थल पतरातू डैम में नाविक संघ के दो गुट में खूनी संघर्ष में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल घूमने आए लोगो में मची अफरातफरी का माहौल । घटना के संबध बताया जाता है की रामगढ़ जिले के पतरातु डैम में घूमने आए लोगो के बीच अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया लोग जान बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे जब नाभिक संघ जियाउल और महफूज के दो गुटों के लोग डंडों के साथ आपस में भिड़ गए और एक दुसरे को सर पर प्रहार किया घंटों चली हो हंगामे और लाठी-डंडे में दो दर्जन से ज्यादा नाविक संघ के लोग घायल हो गए गनीमत रही कि घूमने आए पर्यटक माहौल को देखते हुए समय से पहले वहां से भाग निकले |

घायलों को स्थानीय अस्पताल साई नर्सिंग होम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातु में भर्ती कराई गई है। सभी घायल लोगों को सर पर गहरा चोट है। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है वहीं नाविक संघ के बयान अनुसार कल रात में ही पतरातू पुलिस को सूचना दी गई डैम परिसर में तनाव का माहौल है कभी भी यहां विवाद उत्पन्न हो सकता है। जानकारी अनुसार एक नाविक संघ ग्रुप अपने स्थान को ट्रांसफर कर दुसरे जगह नाविक संघ लोगों के बीच नाव स्टीमर लगाने को लेकर विवाद बढ़ा देखते देखते विवाद में लोग खुन के प्यासा और एक दुसरे को जान से मारने तक को उतावला हो गया। जयआउल और महफूज के दो गुट में हुई खूनी संघर्ष में पांच लोगों को रिम्स रांची रेफर किया गया है |
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!