रांची | जमशेदपुर जिले के बोड़ाम प्रखंड कार्यालय में तैनात जेई को एसीबी की टीम ने 15 हज़ार रूपए घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है | जमशेदपुर एसीबी की टीम ने सुजीत कुमार राणा की 12 बजे कार्यालय स्थित चैम्बर में दबोचा | जानकारी के अनुशार बोड़ाम प्रखंड के माधवपुर पंचायत के तेलिडीह गोंव के तालाब के स्न्नान घाट निर्माण योजना में बिल भुगतान के एवज में आरोपी जेई महिला समूह से 40 हज़ार रूपए मांग रहा था | महिला समूह ने मामले की शिकायत जमशेदपुर एसीबी की टीम से की , शिकायत के बाद एसीबी ने मामले की जाँच शुरू की , शिकायत सही पाए जाने के बाद जेई को घुस की पहली क़िस्त 15 हज़ार रूपए लेते हुए गिरफ्तार किया |
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!