बिहार | राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर खुशियां आयी हैं. लालू यादव और राबड़ी देवी दादा-दादी बन गये हैं. जी हां लालू की छोटी बहू ने दिल्ली के किसी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है. तेजस्वी यादव ने एक तस्वीर शेयर कर अपने पिता बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर दी है. तस्वीर में उन्होंने अपनी बेटी को गोद लिया है. फोटो के साथ तेजस्वी ने कैप्शन में लिखा कि ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है. बता दें कि तेजस्वी ने दिसंबर 2021 में राजश्री से शादी की थी.
बहन रोहिणी आचार्य ने भी भाई तेजस्वी और भाभी राजश्री के माता-पिता बनने पर खास अंदाज में बधाई दी है. रोहिणी ने लिखा कि भाई-भाभी के चेहरे पर खिली मुस्कान रहे-मेरे घर में खुशियों का सदा यूं ही वास रहे. मन सुख के सागर में गोते भरे, पापा बनने की खुशी में भाई तेजस्वी के चेहरे पे ऐसी खुशियां झलके
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!