रांची। सदर थाना पुलिस ने आज सुबह स्थानीय लोंगोे की सूचना पर हैदर अली रोड स्थ्ति सतिश महतो के लॉज के कमरे में फंदे से झूलता हुआ एक युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो के मुताबिक मृतक करण कुमार काठीटांड़ रातू के रहने वाले रविंद्र पांडे का पुत्र था,जो वर्तमान में हैदर अली रोड महतो गुमटी के नजदीक सतिश महतो के लॉज में किराये पर रहता था। वह पहले विवो कंपनी में काम करता था,लेकिन वर्तमान में वह एमेजॉन कुरियर में टीम का लीडर था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक वह अपने मुहल्ले में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था, करण उससे शादी करना चाहता था। वह उस लड़की की पढ़ाई के अलावा उसकी सारी जरुरतें पुरी करता था। यह सोंच कर कि वह एक दिन उसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बनायेगा, लेकिन शायद लड़की के घर वालों के अलावा उसकी किस्मत को यह मंजूर नहीं था, इस लिए उस लड़की का रिश्ता दूसरी जगह तय हो गया। यह सदमा करण बर्दास्त नहीं कर सका, और बीती रात वह अपने कमरे के छत से में रस्सी लगा कर फंदे से झूल गया। इसकी जानकारी लॉज में रहने वाले लोगोें को तब हुई जब उसके कमरे के दरवाजे को को झांक कर देखा तब पता चला की करण फांसी लगा कर सुसाईड कर लिया है। बाद में मामले की जानकारी पहले लॉज संचालक को उसके बाद पुलिस को दी गयी। पुलिस ने उसके परिजनो को मामले की जानकारी दे कर बुलाया।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!