पत्नी को भी हुआ कोरोना दोनों ने खुद को किया क्वारंटाइन
हजारीबाग। सांसद जयंत सिन्हा और उनकी पत्नी पुनीता सिन्हा कोरोना संक्रमित हो गये है। जिसके बाद दोनों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। सांसद जयंत सिन्हा कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे। इसके बाद उनके संक्रमित होने से हड़कंप मचा है। भाजपा सांसद सांसद जयंत सिन्हा ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की है। उन्होंने इस अवधि में उनके संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना जांच कराने की अपील की है। सांसद ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया है कि वे और उनकी पत्नी पुनीता सिन्हा कोरोना पॉजिटिव हो गईं हैं। उन्होंने खुद को संक्रमित होने की बात साझा कर लोगों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति हाल में उनके संपर्क में आए हैं। वे अपनी कोरोना जांच करवा लें। जयंत सिन्हा ने अपने पोस्ट में बताया है कि उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी है। इसके बावजूद ने संक्रमित हो गए हैं। अब उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। ज्ञात हो कि जयंत सिन्हा 18 दिसंबर को हजारीबाग पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। उन्होंने हजारीबाग में बैठक भी की थी। ऐसे में जिले में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन को एहतियातन कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करनी होगी।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!