जमशेदपुर में मिला इनफ्लुएंजा वायरस एच3एन2 का पहला मामला


साकची निवासी महिला को किया गया टीएमएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

जमशेदपुर। इनफ्लुएंजा वायरस एच3एन2 का पहला मरीज जमशेदपुर में मिला। मरीज में वायरस की पुष्टि होने के बाद उसे टीएमएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जमशेदपुर में पहला मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर आ गया है। सभी अस्पतालों को अलर्ट जारी कर एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने पहला मरीज मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संभावित लक्षण वाले अब तक 22 मरीजों का सैंपल जांच के लिए माइक्रो वायरोलॉजी डिपार्टमेंट को भेजा गया था। जिसमें एक महिला मरीज में उक्त वायरस की पुष्टि हुई है। महिला की उम्र 68 वर्ष है। उन्होंने बताया कि उक्त मरीज को टीएमएच में अलग बने आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है। वहीं अन्य मरीजों को संभावित एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों को उक्त वायरस को देखते हुए संभावित लक्षण वाले मरीजों का सैंपल लेने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है। जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ असद ने बताया कि एच3एन2 की मरीज साकची की रहने वाली है। हालांकि उन्होंने कहा कि उक्त वायरस कोई नया नहीं है। पहले भी शहर में मरीज मिलते रहे हैं। इसके प्रारंभिक लक्षण सर्दी, जुकाम, बदन दर्द, बुखार आदि है। ऐसे लक्षण वाले लोगों को संक्रमण नहीं फैले इसके लिए सावधान रहना चाहिए।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More