Jharkhand Teacher : 85 पद पर होगी इन जिलों में बहाली

by Aaditya HridayAaditya Hriday

रांची | स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने अनुसूचित जिलों में 85 पदों पर नियुक्ति के लिए संबंधित छह जिलों को निर्देश दिया है। शिक्षा सचिव के. रवि कुमार ने इसके लिए गुमला, रांची, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला से 25 मार्च तक नियुक्ति पूरी करने को कहा है।

155 पदों की अनुशंसा की गई थी, लेकिन 74 संस्कृत समेत अन्य विषयों के 11 अनुशंसा ही मान्य पाए गये। 85 पदों पर स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें रांची जिले में संस्कृत के 25, गुमला में संस्कृत के 20, लोहरदगा में संस्कृत के तीन, हिन्दी-जीव विज्ञान-रसायनशात्र के एक-एक, सरायकेला में संस्कृत के पांच, पूर्वी सिंहभूम में संस्कृत के 15 पदों पर नियुक्ति होगी। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम में संस्कृत के छह, अंग्रेजी के दो, गणित-भौतिकी के तीन, जीव विज्ञान-रसायनशास्त्रत्त् के दो, भूगोल व अर्थशास्त्रत्त् के एक-एक पद पर नियुक्ति होगी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More