चर्च प्रार्थना हुई, पारंपरिक गीत गाए और एक दूसरे को दी क्रिसमस की बधाई

ईसाई समुदाय आज मनाया रहा है प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव

रांची। दुनिया भर में ईसाई समुदाय के लोग आज प्रभु यीशु का जन्म दिवस मना रहे हैं। राजधानी समेत पूरे झारखंड में ईसाई समुदाय के लोगों में जश्न का माहौल है। देर रात 12 बजे सेंट जेवियर्स कॉलेज के रोमन कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु के जन्म की खुशी मनाने बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग पहुंचे। प्रार्थना में भाग लिया, पारंपरिक गीत गाए और एक दूसरे को मेरी क्रिसमस बोल बधाई दी, साथ ही दुनिया भर के लोगों को प्रभु यीशु का शांति संदेश सुनाया। रोमन कैथोलिक चर्च में रात 12:00 बजे भगवान यीशु का जन्म उत्सव मनाया गया। प्रभु के जन्म की मान्यता के अनुसार फादर उन्हें चरणी से निकालकर श्रद्धालुओं के सामने ले आए. इसके बाद श्रद्धालुओं में एक दूसरे को मैरी क्रिसमस बोलकर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने एक दूसरे के बेहतर भविष्य की कामना भी की। सुबह रांची समेत प्रदेश भर के चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित की गईं। कलीसिया के कडरू और सामलोंग चर्च में भी उत्सव मनाया जा रहा है। रांची सेंट जेवियर कॉलेज रोमन कैथोलिक चर्च में क्रिसमस मनाने पहुंचीं ज्योति डेविड ने बताया कि मान्यता है कि भगवान यीशु के जन्म के बाद दुनिया से अज्ञान का अंधकार खत्म हो गया था। इसी की याद में हम हर साल क्रिसमस पर प्रभु यीशु के जन्म दिवस मनाते हैं और समाज में रहने वाले सभी लोगों के जीवन से अंधकार खत्म हो जाए। यीशु के जन्म की प्रार्थना में पहुंचे विजय डेविड का कहना था कि प्रभु यीशु का जन्म जब हुआ था तब हर तरफ खुशियां ही खुशियां थीं। यदि इंसान अपने जीवन में अच्छी बातों को अपनाता है तो प्रभु यीशु उनके जीवन में सिर्फ खुशियां ही खुशियां डालते हैं। नेक और सच्चाई की राह पर चलने की अपील प्रभु यीशु का जन्म दिवस मनाने पहुंचीं डॉ. निर्मला नाग ने बताया कि क्रिसमस डे के दिन ईसाई समुदाय एकजुट होता है और भाईचारे का संदेश देता है। आज के दिन ही मुक्तिदाता प्रभु यीशु ने एक चरनी (गौशाला) में जन्म लिया था। बाद में उन्होंने संसार को शांति का संदेश दिया। वहीं डॉ. रजनी पुष्पा का कहना है की प्रभु यीशु का संदेश है कि इंसान नेक और सच्चाई के रास्ते पर चले। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु का जन्म फिलीपिंस के बेथलहम में हुआ था।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More