पहले 15 मार्च तक था आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन का समय, पांच दिन का समय बढ़ा
रांची। भारतीय सेना में भर्ती के लिए आनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि आज समाप्त हो रही थी। जिसे बढ़ाकर 20 मार्च कर दिया गया है। झारखंड के सभी 24 जिलों से संबंधित पात्र उम्मीदवारों के लिए भारतीय सेना में भर्ती के लिए आनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अब 20 मार्च तक चलेगी। अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर, अग्निवीर तकनीकी, ट्रेडमैन, अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट/नर्सिंग सेना चिकित्सा कोर श्रेणियों में सहायक (पशु चिकित्सा) और सिपाही फार्मा के लिए आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन ओपन है। 01 अक्टूबर 2023 को साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के उम्मीदवार पात्र हैं।
16 फरवरी से शुरू हुआ है आनलाइन पंजीकरण
सेना में अग्निवीर बनने के लिए पहले 15 मार्च तक आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन का समय था। जिसे अब 20 मार्च तक कर दिया गया है। भारतीय सेना ने वर्ष 2023-2024 की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत 16 फरवरी से आनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। अब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 मार्च होने से छूटे हुए अभयर्थियों को मौका मिल सकेगा।
इंडियन आर्मी की वेबसाइट से ले पूरी जानकारी
अप्रैल में प्रस्तावित लिखित परीक्षा पास करने वालों को ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कॉल लेटर भेजा जाएगा। अभयर्थी इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinidianarmy.nic.in पर लॉग इन कर आवेदन किया जा सकता है। इसके साथ ही सभी तरह की जानकारी मिल सकती है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!