औरेया। एक अनोखे विवाह समारोह में एक महिला ने भगवान कृष्ण के साथ परिणय सूत्र में बंध गई। यूपी के औरेया जिले के रिटायर्ड शिक्षक रंजीत सिंह सोलंकी की 30 वर्षीय बेटी रक्षा ने स्नातकोत्तकर की पढ़ाई की थी। फिलहाल एलएलबी कर रही है।
रक्षा ने भगवान कृष्ण की मूर्ति के साथ गांठ बांधकर जीवन भर कान्हा से जुड़ी रहने का फैसला किया । भगवान कृष्ण से विवाह करने की उसकी इच्छा को पूरा करते हएु, उसके पिता ने समारोह की व्यवस्था की थी। खूबसूरती से शादी का मंडप बनाया गया था।
बाद में बारात भगवान कृष्ण की मूर्ति को लेकर शादी स्थल पर पहुंची, जहां बारातियों ने डीजे की धुन पर डांस किया।
शादी में अतिथियों को आमंत्रित किया गया और उनके लिए भोजन, पेय और संगीत की भी व्यवस्था की गई थी।
रात भर चली शादी के बाद दुल्हन कृष्ण की मूर्ति को लेकर जिले के सुखचैनपुर इलाके में अपने संबंधी के यहां चली गई। बाद में वह भगवान कृष्ण की मूर्ति को गोद में लेकर अपने मायके लौट आई।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!