जशपुर: जिले में हुए सड़क हादसे में बैंक मैनेजर समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। 2 बैंक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी छुट्टी मनाकर कार से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा दुलदुला थाना क्षेत्र में हुआ है।
मनोरा SBI के ब्रांच मैनेजर अनुरंजन मिंज, जशपुर एसबीआई में पदस्थ सुमित मिंज, कर्मचारी अनमोल और रविंद्र सभी रविवार को छुट्टी होने के कारण कुनकुरी गए थे। सभी ने मिलकर दिनभर छुट्टी मनाई, खाना खाया और रात के वक्त 9 से 10 बजे के बीच लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया है।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। रात का वक्त था, इसलिए मौके पर तुरंत कोई नहीं था। मगर कुछ देर बाद आने-जाने वाले लोगों ने ही कार को रोड किनारे देखा था। जिसके बाद किसी तरह से चारों को अस्पताल ले जाया गया। जहां 2 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अनमोल और रविंद्र को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया है।
जानकारी मिली है जो 2 और लोग घायल हुए हैं। उन दोनों की हालत भी गंभीर है। घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस की टीम को दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम रात के वक्त ही मौके पर पहुंची। उसके बाद परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दी गई थी। लेकिन रात के कारण शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। अगले दिन सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया है और परिजनों को सौंप दिया गया है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!