रांची | ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के घर से 1.50 करोड़ से अधिक के जेवरात बरामद किये गये है. ईडी की टीम मंगलवार सुबह से वीरेंद्र राम के विभिन्न ठिकाने पर दबिश दी है. कचहरी चौक के पास अभियंत्रण भवन में स्थित कार्यालय में भी ईडी ने दबिश दी है. ईडी ऑफिस में पूरे कागजात को खंगाल रही है. इसके अलावे अशोकनगर, सहित वीरेंद्र राम से जुड़े रांची, जमशेदपुर, दिल्ली, सिवान, सिरसा के 24 ठिकानों पर मंगलवार की सुबह से ही छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के सोनारी में अपार्टमेंट, मानगो के ग्रीन वाटिका में दो डुप्लेक्स है. साथ ही रांची, पटना तथा सिवान के मैरवा में करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित की है. ईडी को वीरेंद्र राम के पास अकूत संपत्ति की जानकारी मिली है. जिसकी छानबीन चल रही है.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!