धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पांडेय बरवा में एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। सभी का इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। चारों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जो लोग घायल हुए टीपन महतो व उसकी पत्नी दुखिया देवी, बड़ी बेटी गीता देवी और छोटी बेटी संगीता कुमारी शामिल है। दुखिया देवी ने बताया है कि उनके 3 महीने के नाती का इलाज करवाने वह कोलकाता जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत का जिम्मेदार उनकी बेटी गीता देवी अपने माता-पिता को ही ठहरा रही है।
बच्चे को लेकर होता था विवाद
बच्चे की मां गीता देवी का कहना है कि मेरे मायके वालों ने बच्चे के इलाज में देर करवा दिया इसलिए उसकी जान चली गई। दुखिया देवी ने यह भी बताया कि उनकी बेटी की शादी टुंडी में हुई है। बेटी ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर आसरा लेकर मायके पहुंची थी ताकि हम उसका इलाज करवा सके। हमारी भी आर्थिक स्थिति सही नहीं है। बच्चे की मौत के बाद जब हम सब लेकर घर पहुंचे तो गीता चीखने चिल्लाने लगी। वह हम सब को ही अपने बच्चे की मौत का जिम्मेदार ठहराने लगे। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि हम चारों ने आत्महत्या की कोशिश की। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि नवजात बच्चे के इलाज को लेकर हर दिन उनके घर में विवाद होता था। फिलहाल बच्चे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!