राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में झारखंड ने दो गोल्ड, एक रजत, एक कांस्य पदक जीता

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

रांची। गुजरात के नाडियाड जिले में 28- 29 जनवरी 2023 को आयोजित 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड पैरालंपिक कमेटी की जूनियर टीम ने गोल्ड मेडल जीत कर झारखंड का परचम लहराया है। पैरालंपिक कमेटी आॅफ झारखंड द्वारा झारखंड से कुल 6 सदस्यीय जूनियर सब जूनियर पारा खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया था।

जिसमें 100 मीटर के दौड़ में लातेहार के छोटू सिंह ने स्वर्ण पदक एवं 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता, जामताड़ा जिले की काजल कुमारी ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीती। टीम के मैनेजर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सह पैरालंपिक कमिटी आॅफ झारखंड के सह सचिव कुमार गौरव एवं झारखंड के कोच गोवर्धन रजक ने संयुक्त रूप से बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पूरे देश से 450 से भी अधिक पारा जूनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

जिसमें झारखंड से छोटू सिंह एवं काजल कुमारी ने स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कांस्य पदक जीतकर झारखंड के परचम को पूरे देश में लहराते हुए झारखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के अन्य खिलाड़ियों का भी प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। उक्त जानकारी देते हुए कमेटी के स्टेट मीडिया को-आॅर्डिनेटर संजय सर्राफ ने बताया कि पेरालंपिक कमेटी आॅफ झारखंड ने राष्ट्रीय स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल एवं ब्राउज मेडल जितने पर पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

चयन कमेटी के चेयरमैन डॉ० शिवाजी कुमार, पैरालंपिक कमिटी आॅफ झारखंड के अध्यक्ष शशि रंजन सिंह, उपाध्यक्ष विजय कुमार दत्ता, खेल निर्देशक सुगंध नारायण, कमेटी के सीईओ सुनील विश्वास, झारखंड पारा बैडमिंटन के स्टेट को-आॅर्डिनेटर कमल अग्रवाल, मीडिया स्टेट को-आॅर्डिनेटर संजय सर्राफ, एमपीएल के सीएसआर हेड संदीप खेड़वाल, अजय कुमार रश्मि लकड़ा, उज्जवल घोष विवेक राज, राज कपूर महतो, पवन कुमार ने बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर संतोष जाहिर किया तथा कहा कि गोल्ड मेडल जीतने से खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हुआ है। तथा कमेटी सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी।

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More